पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

110 करोड़ है 'जय हो' का फाइनल बजट, जानें दूसरे कॉमर्शियल FACTS

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस सप्ताह साल की पहली बड़े बजट की फिल्म 'जय हो' का प्रदर्शन हो रहा है। सलमान खान अभिनीत यह फिल्म तेलुगू की फिल्म 'स्टालिन' का रीमेक है। फिल्म में काम करने के एवज में सलमान ने संगीत और सैटेलाइट के अधिकार अपने पास रखे हैं। इन दोनों का मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए है।
निर्माता-निर्देशक सोहेल खान को इस भव्य फिल्म बनाने में 60 करोड़ रुपए का खर्च आया है। उन्होंने इरोज इंटरनेशनल को पूरे विश्व के सिनेमा अधिकार 85 करोड़ में बेचे हैं। इरोज को प्रिंट और प्रचार के खर्च सहित फिल्म की कुल लागत 110 करोड़ रुपए पड़ी है।
भारत में जब 150 करोड़ रुपए का ग्रॉस व्यवसाय होगा तो इरोज की यह लागत निकल आएगी। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण सुपर सितारा सलमान हैं और फिल्म की कुंडली इतनी अच्छी है कि फिल्म का नायक आम आदमी और उसकी लड़ाई की बात कर रहा है जो इस समय देश के कौने-कौने में वैसे भी चर्चा का विषय है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए 'जय हो' के व्यावसायिक समीकरणों के बारे में और भी बहुत कुछ...