सलमान खान की फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। 22 जनवरी को इस फिल्म का मुंबई में कॉमर्शियल प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर में सलमान ने अपने दोस्तों के साथ-साथ समीक्षकों और ट्रेड एनालिस्ट को भी फिल्म देखने के लिए बुलाया था।
इससे पहले सलमान ने 21 तारीख को सिर्फ अपने परिवार के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। उस दिन सिर्फ सलमान के परिवार ने ही फिल्म देखी थी। वैसे, 22 तारीख को हुए प्रीमियर पर जहां कई सारे समीक्षक मौजूद थे, वहीं 'जय हो' की कमाई का अंदाजा लगाने वाले भी कई लोग मौजूद थे।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म के बारे में लोगों ने क्या राय दी है। हम न सिर्फ आपको समीक्षकों की राय बताएंगे, बल्कि ट्रेड एनालिस्ट के रुख से भी रू-ब-रू करवाएंगे।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए आखिर कैसी रहेगी 'जय हो'...