पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jai Ho Grosses 100 Crores At The Worldwide Box Office

ओवरसीज कमाई ने बचाई सलमान की लाज, 100 करोड़ के पार हुई 'जय हो'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म 'जय हो' का पहला वीकेंड बीत चुका है और इसी के साथ इस फिल्म ने 5 दिनों में 108 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे ये कलेक्शन इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन है, यानी इसमें फिल्म की विदेश में की गई कमाई भी शामिल है।
'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी और मंगलवार तक का इस फिल्म का कलेक्शन 107.38 करोड़ रुपए हो गया है। संडे को इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को कलेक्शन 9.50 करोड़ रहा और मंगलवार को इसने 8.5 करोड़ रुपए कमाए। ये फिल्म पूरी दुनिया में 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
वैसे सलमान की इस फिल्म ने भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया है, जैसा कि इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। साथ ही इस फिल्म की तुलना 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'धूम 3' से की जा रही थी, लेकिन ये उसके आसपास भी नहीं है।
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं इस फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के बारे में। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए किस दिन कितना कमा कर 100 करोड़ तक पहुंची 'जय हो'...