पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jiah Khan Death: Mother Rabiya Khan Wants Her Body Exhumed

कब्र से जिया की बॉडी निकलवा कर जांच चाहती हैं राबिया, FBI से की बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में अब ऐसा लग रहा है कि इसमें कोई नया खुलासा हो सकता है। बीते दिन कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क करके ये इच्छा जताई है कि वो जिया खान के केस की जांच करने के लिए राजी हैं। साथ ही अमेरिकन एजेंसी ने जिया की मां राबिया खान को भी आश्वासन दिलाया है कि वो उनकी बेटी की मौत की गुत्थी सुलझा कर रहेंगे।
साथ ही राबिया खान की तरफ से केस लड़ रहे वकील दिनेश तिवारी ने मीडिया के सामने बात करते हुए बताया कि अगर FBI को भारतीय अधिकारियों की तरफ से परमीशन मिल जाती है तो फिर वो जिया खान की डेड बॉडी की एक बार फिर से जांच करेंगे। खुद राबिया खान की इच्छा की है कि उनकी बेटी की लाश को कब्र से निकाल कर उसकी फिर से जांच की जाए।
गौरतलब है कि जिया खान की बॉडी पिछले साल जून में उनके जुहू स्थित घर में फांसी पर लटकती मिली थी। इसकी मुंबई पुलिस के द्वारा काफी जांच की गई थी, लेकिन ये पता नहीं लग सका कि जिया ने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या हुई है। इस बीच जिया की मां राबिया लगातार ये आरोप लगा रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
अब राबिया खान ने अमेरिकन एजेंसी FBI से गुजारिश की है कि वो उनकी बेटी के इस केस की जांच करें और असलियत का पता लगाएं। सकारात्मक बात ये है कि FBI इस केस की जांच करने के लिए राजी हो गई है और उसे सिर्फ भारत की ओर से औपचारिक परमीशन की जरूरत है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए आखिर एक भारतीय केस में FBI किस तरह हो गई इन्वॉल्व, साथ ही इस केस के बारे में और भी बहुत कुछ...