जिया खान की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाए और उलझती जा रही है। इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है, जिसमें ये बात सामने आई है कि आदित्य पंचोली को बेटे सूरज पंचोली ने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया था। मुंबई में जुहू पुलिस ने 447 पेज की चार्जशीट तैयार की है जिसमें सूरज पंचोली का नाम शामिल है। ये चार्जशीट अंधेरी कोर्ट में फाइल की गई है।
इससे पहले भी सूरज पंचोली को इस केस में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं जिया के परिवार ने आरोप लगाया था कि जिया ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई। इसी के साथ जिया के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की थी।
आगे की स्लाइड पर देंखे, सफल करियर की तरफ बढ़ रही जिया की मौत का क्या है राज ?