पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • John Abraham, Shruti Hassan’s Rocky Handsome To Get Postponed

अब 2015 में आएगी श्रुति- जॉन की 'रॉकी हैंडसम'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
"फोर्स’ के बाद निर्देशक निशिकांत कामत और जॉन अब्राहम फिर साथ काम कर रहे हैं "रॉकी हैंडसम’ में। इस फिल्म में श्रुति हसन जॉन के साथ लीड रोल में हैं।
2014 में तो जॉन की कोई फिल्म भी रिलीज नहीं हुई लेकिन इस फिल्म को फरवरी 2015 में लाने की योजना थी। लेकिन इसमें अब बदलाव किया गया है।
खबर है कि जॉन और श्रुति हसन की प्रमुख भूमिका वाली एंटरटेनर "वेलकम बैक’ अगले साल 29 मार्च को रिलीज हो सकती है। चूंकि जॉन अपनी दोनों फिल्मों में टकराव नहीं चाहते थे इसलिए "रॉकी...’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
योजना है कि इसे नवंबर-दिसंबर में लाया जाएगा। रिलीज कैलेंडर में इसके लिए सुरक्षित डेट की तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में निशिकांत या जॉन द्वारा फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो सकती है।