पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Johnny Depp Gifted A Diamond Ring To Amber Herd

मंगेतर पर जमकर पैसा लुटा रहे जॉनी डेप, गिफ्ट की 63 लाख रुपए की रिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप इन दिनों एक्ट्रेस एंबर हर्ड के साथ रिलेशनशिप में हैं। इनका ये रिश्ता कुछ महीनों पहले ही जुड़ा है। एंबर को हाल ही में जॉनी डेप की तरफ से दिए गए डिनर पर एक इंगेजमेंट रिंग भी गिफ्ट की गई थी। बताया जा रहा है कि इस रिंग की कीमत एक लाख अमेरिकन डॉलर है। अगर इसकी कीमत का अंदाजा रुपए में लगाया जाए तो ये कीमत 63 लाख रुपए के बराबर है।
डेप की नई मंगेतर एंबर हर्ड की इस बड़े से हीरे वाली अंगूठी को तब देखा गया जब वो एक प्राइवेट चैरिटी इवेंट में परफॉर्म करने गई थीं। ये आयोजन कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था। सेलिब्रिटीज के ज्वेलरी के एक्सपर्ट जेवेन गैनिमियेन ने एंबर की ये तस्वीर देखने के बाद कहा, 'ये 5 कैरेट के हीरे वाली अंगूठी लग रही है। ऐसा लग रहा है कि इसमें व्हाइट ओवेट डायमंड लगाया गया है।'
ज्वेलरी एक्सपर्ट जेवेन ने ही ये बताया है कि इस अंगूठी की कीमत 78,000 डॉलर से 1 लाख डॉलर तक हो सकती है। एंबर भी अभी तक अपनी इस अंगूठी को फोटोग्रॉफर्स की नजरों से बचाती नजर आ रही थीं।
50 वर्षीय जॉनी डेप की एक बेटी और एक बेटा है। उनकी बेटी का नाम लिली रोज (14) और बेटे का नाम जैक (11) है। जॉनी डेप की पिछली पार्टनर वेनेसा पैराडिस का कहना है कि उन्हें जॉनी के एंबर के साथ रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है बल्कि वो इससे खुश हैं।
हॉलीवुड की एक और बड़ी खबर ये है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लीक होने पर टैरेंटीनो ने एक वेबसाइट को अदालत में खींचा है। जानें पूरा मामला...