पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़के में भी मशहूर हैं बीबर, स्टेज शो में हुआ जस्टिन पर हमला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19 वर्षीय कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर केवल लड़कियों में ही नहीं, बल्कि लड़कों में भी काफी मशहूर हैं। इस बात का सबूत उनके हालिया दुबई शो में देखने को मिला। उस वक्त सभी स्तब्ध रह गए, जब जस्टिन की परफॉर्मेस के दौरान उनका मेल फैन न केवल स्टेज पर चढ़ गया, बल्कि उसने जस्टिन को पीछे से कसकर जकड़ लिया।
उस वक्त जस्टिन आखिरी गाना पेश कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह खुद को छुड़ाया और स्टेज के एक तरफ जाकर खड़े हो गए। कुछ ही पलों में सिक्योरिटी गार्डस भी वहां पहुंच गए और उन्होंने उस फैन को गिरफ्त में ले लिया।
खबर के अनुसार जस्टिन इस घटना से काफी उद्धिग्न हो गए थे, लेकिन उन्होंने व उनके आठ सदस्यीय ग्रुप ने अंतिम गाना पूरा किया।