पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actress Kangana Ranaut Goes Unrecognised While Shooting Tanu Weds Manu

'तनु वेड्स मनु 2' की शूटिंग के दौरान कंगना को नहीं पहचान पाए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('तनु वेड्स मनु 2' की शूटिंग के दौरान कंगना रनोट)

मुंबई. कंगना रनोट अपनी फिल्मों में यूनीक कैरेक्टर्स के जरिए ऑडियंस को चौंकाती रहती हैं। कुछ ऐसा ही अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की सीक्वेल के जरिए भी करने जा रही हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में दिल्ली में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान लोग कंगना को पहचान ही नहीं सके। हालांकि, फिल्म की शूटिंग दिल्ली के भीड़भाड वाले इलाके में चल रही थी, बावजूद इसके लोग गेस भी नहीं कर सके कि उनके बीच में कंगना रनोट मौजूद है। इस दौरान कंगना शॉर्ट हेयर लुक में नजर आईं। फिल्म में कंगना का डबल रोल है। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।