पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanti Shah Copy Aamir Khan Nude PK Poster, Releases Nude Poster Of Actress Of His Movie PK

PK के बाद अब आया OK का पोस्‍टर, आमिर खान की तरह न्‍यूड हुईं अभिनेत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: 'पीके' के पोस्‍टर में आमिर खान और 'ओके' के पोस्‍टर में पूनम रॉय।
नई दिल्‍ली। आमिर खान अपनी फिल्‍म 'पीके' के हाल में रिलीज हुए पोस्‍टर में जिस तरह न्‍यूड नजर आए थे, ठीक उसी तर्ज पर बॉलीवुड निर्देशक कांति शाह ने 'ओके' नाम की अपनी फिल्‍म का एक पोस्‍टर रिलीज किया है। इसमें फिल्‍म की अभिनेत्री न्‍यूड नजर आ रही हैं और उनके गले में सिर्फ एक कैमरा लटका हुआ है। 'पीके' के पोस्‍टर में आमिर खान ने अपने शरीर के निचले हिस्‍से को एक ट्रांजिस्‍टर से ढंक रखा था, जबकि 'ओके' के पोस्‍टर में हीरोइन का प्राइवेट पार्ट कैमरे से ढंका है।
'ओके' का पोस्‍टर
'ओके' के पोस्‍टर में फिल्‍म की अभिनेत्री पूनम रॉय एक रेलवे ट्रैक पर खड़ी हैं, ठीक उसी तरह जैसे आमिर खान 'पीके' के पोस्‍टर में दिखाई दिए थे। रॉय ने अपनी गर्दन से एक कैमरा लटका रखा है और इससे उनका प्राइवेट पार्ट ढंका हुआ है। उनके शरीर का बाकी हिस्‍सा न्‍यूड है। कांति शाह के इस पोस्‍टर पर विवाद हो सकता है, क्‍योंकि आमिर का न्‍यूड पोस्‍टर भी जब सामने आया था तो काफी बवाल मचा था। 'ओके' की कहानी देह व्‍यापार के धंधे पर आधारित है।
कौन हैं कांति शाह?
कांति शाह को बॉलीवुड की बी ग्रेड फिल्‍मों का डायरेक्‍टर माना जाता है। उन्‍होंने कई फिल्‍में बनाई हैं, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती की लीड रोल वाली 'गुंडा' प्रमुख है। इसके अलावा, उन्‍होंने 'अंगूर', 'गरम', 'रंगबाज', 'फूलन हसीना रामकली', 'बसंती तांगेवाली', 'गंगा जमुना की ललकार' आदि फिल्‍में बनाई हैं।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें, पोस्‍टर पर क्‍या कहना है टि्वटर यूजर्स का...