पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kapil Sharma Acts Pricey, Charges 1.25 Crore For CCL

जमीन पर नहीं हैं कपिल के पैर, CCL की होस्टिंग के लिए मांगे 1.25 करोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसा लग रहा है कि सफलता के शिखर पर पहुंच कर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पैर इन दिनों जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। अब देखिए ना, अपने स्टैंड अप कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से तो वो पहले ही काफी पैसा कमा रहे हैं और उनका ये शो कलर्स चैनल की टीआरपी भी खूब बढ़ा रहा है।
अब खबर है कि सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शन करने के लिए कपिल शर्मा ने अपना मेहनताना काफी बढ़ा दिया है। हाल ही में सोहेल खान की सेलिब्रिटी क्रिकेट मैचों के इस सीजन में एक्स्ट्रा इनिंग को होस्ट करने के लिए कपिल शर्मा ने 1.25 करोड़ रूपए लिए हैं।
CCL (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) से ही जुड़े एक बहुत ही विश्वसनीय सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि इस लीग में एक्स्ट्रा इनिंग को होस्ट करने के लिए कपिल शर्मा ने 1.25 करोड़ लिए हैं। इसी के साथ ही कपिल देश के सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले कॉमेडियन बन गए हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...