पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kapil Sharma Is Not Following Sunil Grover On Twitter

छिपाए नहीं छिप रहा कपिल का गुस्सा, \'गुत्थी\' को ट्विटर से किया Unfollow

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्चित कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा का व्यवहार देख कर ऐसा लग रहा है कि वो अपने पुराने साथी सुनील ग्रोवर से खासे नाराज हैं। सुनील ग्रोवर उर्फ 'गुत्थी' ने जब कपिल का शो छोड़ा था, तब काफी बवाल हुआ था। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर क्यों सुनील ने ये शो छोड़ दिया जबकि उनके गुत्थी वाले किरदार को लोग पसंद कर रहे थे।
सुनील के शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा से जितनी बार भी इस बारे में बात की गई तो उन्होंने हमेशा यही कहा कि हर किसी को आगे बढ़ने का हक है और जब कोई व्यक्ति सक्षम है तो उसे कुछ बड़ा करना चाहिए। कपिल ने ये भी कहा कि उनका सुनील से कोई मन-मुटाव नहीं है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पिछले कुछ दिनों में कपिल शर्मा ने कुछ ऐसे काम किए हैं जिनसे ये साफ पता चलता है कि वो सुनील ग्रोवर से नाराज हैं।
ताजा-तरीन खबर ये है कि कपिल अब तक सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने सुनील को अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, कपिल ने अपने ट्विटर एकाउंट से वो तस्वीरें भी डिलीट कर दीं जिनमें वो सुनील ग्रोवर के साथ दिख रहे थे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...