पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चमेली से हीरोइन तक, ये रही हैं करीना के करियर की 10 बेस्ट फिल्में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(करीना कपूर की फिल्मों से लिए गए कुछ फोटो)
बॉलीवुड की बेगम कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली थी। वहीं, बहन करिश्मा के बॉलीवुड में आने और सफल होने से उनके करियर की राह भी आसान हो गई थी। बस, उन्हें खुद को साबित और स्थापित करना था, जो कि करीना पिछले 14 सालों के फिल्मी करियर में कर चुकी हैं।
बनाई खुद की पहचान
अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रेफ्यूजी’ (2000) में पहली बार बड़े पर्दे पर जब करीना की एंट्री हुई तो उनकी पहचान रणधीर कपूर की बेटी और करिश्मा कपूर की छोटी बहन के रूप में ज्यादा था। फैमिली के स्टारडम को मेंटेन करने का प्रेशर भी उनपर था, लेकिन करीना ने बिना कोई जल्दबाजी किए कई दमदार भूमिकाओं वाली फिल्में साइन कीं और अपने टैलेंट को बखूबी निखारा। 14 सालों के करियर के बाद आज वो किसी की बहन या बेटी के तौर पर नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचान रखती हैं।
पिछले कुछ समय में भले ही करीना की कुछ फिल्में फ्लॉप रही हों, लेकिन अब तक वो खुद को साबित कर चुकी हैं। उन्होंने कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट जैसी मसाला फिल्मों से जहां सफलता का स्वाद चखा, वहीं चमेली और हीरोइन जैसी लीक से हटकर फिल्में कर बतौर एक्ट्रेस अपनी अलग पहचान भी बनाई।
आज उनके जन्मदिन के मौके पर नजर डालेंगे उनके करियर की उन 10 चुनिंदा सफल फिल्मों पर जिसकी वजह से करीना ना सिर्फ इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस स्थापित हुईं, बल्कि उन्हें स्टारडम और नंबर 1 की कुर्सी भी मिली।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर जानें करीना कपूर के करियर की 10 बेस्ट फिल्मों पर...