पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kareena Kapoor And Shahid Kapoor Showdown At Award Function

समय को लेकर शाहिद और करीना में हुई तकरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. हाल ही में मुंबई में एक फिल्‍म अवॉर्ड समारोह की रिहर्सल को लेकर बॉलीवुड स्‍टार शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच तकरार सामने आई है। अवॉर्ड समारोह से एक दिन पहले दोनों स्‍टार समारोह में प्रस्‍तुति देने की रिहर्सल कर रहे थे और इसके लिए दोनों स्‍टार एक ही समय चाहते थे। इसे लेकर आयोजकों में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्‍होंने रिहर्सल के लिए शाहिद कपूर को पहला मौका दे दिया। इसी समय जब करीना कपूर वहां पहुंची और जानना चाहा कि उनकी रिहर्सल का समय किसने लिया है। जब आयोजकों ने शाहिद कपूर का नाम बताया तो वे आयोजकों पर भड़क गईं।
‘मैं करीना कपूर खान हूं। जब चाहूंगी रिहर्सल करूंगी’
करीना ने आयोजकों से कड़े शब्‍दों में कहा कि उन्‍हें पता होना चाहिए की स्‍टार परफॉर्मर कौन है और उन्‍हें किसे प्राथमिकता देनी चाहिए। करीना में यह भी कहा, ‘मैं करीना कपूर खान हूं। मैं जब चाहूंगी रिहर्सल करूंगी।’
करीना कपूर के तेवर देखने के बाद आयोजक शाहिद कपूर के पास गए और उन्‍होंने शाहिद से कुछ घंटों के लिए रिहर्सल टाल देने के लिए कहा। उस समय तो शाहिद कपूर तैयार हो गए, लेकिन जब उन्‍हें पता चला कि यह सब करीना कपूर के कहने पर किया गया है, तो वे भी आयोजकों और क्रू टीम पर नाराज हो गए।
आगे पढ़ें: करीना ने चलाई अपनी मर्जी