पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'day: 'रिफ्यूजी' से 'सिंघम रिटर्न्स' तक, तस्वीरों में देखें करीना का सफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(करीना कपूर खानः पहली तस्वीर फिल्म 'रिफ्यूजी' और दूसरी तस्वीर फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स')
मुंबईः बॉलीवुड में फिल्म 'रिफ्यूजी' (2000) से डेब्यू करने वाली बेगम करीना कपूर खान 34 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड में बेबो के नाम से फेमस करीना का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता के घर हुआ था। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।
14 साल के करियर के दौरान करीना कई कामयाब फिल्में कर चुकी हैं, जिनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', 'गोलमाल 3', 'बॉडीगार्ड', 'हीरोइन', '3 इडियट्स', 'सिंघम रिटर्न्स' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
अभिषेक संग शुरू किया था सफर
करीना ने बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया था। दोनों ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से करियर शुरू किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही, लेकिन करीना की गाड़ी पूरी रफ्तार से चल पड़ी। उन्होंने 2000 से 2014 तो हर साल फिल्में की हैं। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। करीना कितनी अच्छी अभिनेत्री हैं, इस बात को उन्होंने डेब्यू मूवी से फिल्मफेयर डेब्यू अवॉर्ड जीतकर साबित भी कर दिया था। वो अब तक अपने करियर में छह बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
एक्टिंग से जीते कई अवॉर्ड
ढेर सारे फिल्मफेयर जीतने वाली करीना ने सिने अवॉर्ड, स्टारडस्ट अवॉर्ड, ग्लोबल इंडियन फिल्म अवॉर्ड, बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स, अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स अवॉर्ड्स, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स के साथ कई दूसरे अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं।
जीरो फिगर से मिली कामयाबी
करीना ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में जीरो फिगर का चलन शुरू कर दिया था। वैसे तो करीना ने हमेशा खुश को फिट रहा है और कभी भी मोटी नहीं हुईं। इसके बाद भी उन्होंने खुद को जीरो साइज में ढाल लिया। उनकी फिटनेस का ही कमाल रहा कि शादी के बाद भी उनके फैन्स की गिनती कम नहीं हुई। वैसे करीना की शादी बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से हुई है।
करीना ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शादी के बाद भी फैन्स के दिल पर राज कर रही है। उनकी लास्ट रिलीज 'सिंघम रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के अपोजिट काम किया है।
आगे की स्लाइड्स में करीना के फिल्मी सफर को तस्वीरों में देखिए...