खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। गौरतलब है कि प्रकाश झा निर्देशित 'सत्याग्रह' की शूटिंग खत्म करने के बाद करीना इन दिनों 'गोरी तेरे प्यार में' के शूट में व्यस्त हैं।
फिल्म के एक यूनिट मेंबर के अनुसार एक दृश्य में करीना को रस्सी पर चलना था। हालांकि फिल्म प्रोडक्शन टीम ने उनसे स्टंट पर्सन के लिए भी पूछा, लेकिन उन्होंने डुप्लीकेट के लिए इंकार कर दिया।
यूनिट मेंबर के मुताबिक करीना इस सीन को खुद ही करना चाहती थीं और इसे करते हुए बैलेंस बिगड़ने से वह चोटिल हो गईं।"
इसी सिलसिले में बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज उनका हालचाल लेने के लिए कल उनके घर पहुंचे। करीना के घर पहुंचे शुभचिंतकों में अर्जुन कपूर, संजय कपूर, अमृता अरोड़ा, सोनम कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर शामिल थीं।
करीना का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे सेलेब्रिटीज की तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में देखिए।