पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर 27 जनवरी को एक इवेंट में नजर आईं। उन्होंने फ्रांस की पूर्व फर्स्ट लेडी वेलेरी ट्रायरवेलर के सम्मान में हुए लंच में शिरकत की।
करीना इस दौरान एक स्टाइलिश साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पिछले कुछ समय से बेबो गोल्डन रंग के आउटफिट्स को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं और इस इवेंट पर भी बेबो ने गोल्डन साड़ी में अपना ब्यूटीफुल अवतार दिखाया। करीना के अलावा इस लंच पर कई सोशलाइट महिलाएं मौजूद थीं।
आपको बता दें कि वेलेरी ट्रायरवेलर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकोइ ओलोंद की पूर्व पत्नी हैं और इन दिनों इंडिया के दौरे पर आई हैं। ट्रायरवेलर एक चैरिटी मिशन के लिए भारत पहुंची हैं।
उन्होंने ‘फाइट हंगर फाउंडेशन’ ने कम्युनिटी के अंतर्गत काम करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। देखिए वेलेरी के लिए रखे गए लंच पर पहुंची करीना की तस्वीरें आगे स्लाइड शो में:
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.