कहते हैं कि बॉलीवुड में कोई भी पर्मानेंट दुश्मन और पर्मानेंट दोस्त नहीं होता है। ये फिल्म इंडस्ट्री का एक अघोषित सा नियम है। अब कैटरीना कैफ को ही ले लीजिए। ऐसा लग रहा है कि कैटरीना अपने आस-पास के क्लोज फ्रेंड्स से परेशान हो चुकी हैं और इसीलिए वो सभी से अपने रिश्ते खराब करने में लगी हुई हैं।\\
सबसे पहले तो उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया। ना केवल सार्वजनिक रूप से उनसे नाता तोड़ा बल्कि रणबीर कपूर के साथ खुलेआम घूमना भी शुरू कर दिया। और अब ताजा खबर ये है कि उन्होंने अपने पूर्व मेंटर आदित्य चोपड़ा से भी पंगा ले लिया है।
जबकि सोचने वाली बात ये है कि आदित्य ने ही कैटरीना को उनके कैरियर की तीन बड़ी फिल्में दी हैं। पहली 'एक था टाइगर', दूसरी 'जब तक है जान' और तीसरी उनकी आगामी फिल्म 'धूम-3'।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए आदित्य के साथ किस तरह अपने रिश्ते खराब किए कैटरीना ने और आजकल क्या नखरे दिखा रही हैं सभी को...