पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Katrina Kaif Said If I Ask Salman Will Help Me

कैटरीना बोलीं, मेरी परेशानी में सलमान करेंगे मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैटरीना कैफ और सलमान खान के रिश्ते अभी भी राज बने हुए हैं। हाल ही में कैटरीना ने अपनी अपकमिंग फिल्म "बैंग बैंग' के प्रमोशन के दौरान कहा कि वे उन खबरों का खंडन करती हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि वे हर दूसरे दिन सलमान को फोन करती हैं।
उन्होंने कहा कि वे परेशानी में भी सलमान को फोन करने से बचती हैं। यदि वे किसी तरह के संकट में होंगी तो सलमान उन लोगों में से हैं, जो उनकी मदद करेंगे।
कैटरीना और सलमान के करीबियों का कहना है कि दोनों के रिश्ते सामान्य होते जा रहे हैं। कुछ समय पहले सलमान की बहन ने कैटरीना को गणपति विसर्जन के लिए इनवाइट किया था। हालांकि, वे शूटिंग में बिजी होने के कारण शामिल नहीं हो पाई थीं। उधर, सलमान भी कैटरीना की बहन की तारीफ करते रहते हैं।