मुंबई. एक लीडिंग डेली में प्रकाशित एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण के क्लीवेज विवाद पर अब तक चुप बैठी
कैटरीना कैफ ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कैट ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि किसी को भी गलत या सही साबित करने की जरूरत नहीं है। इसे तमाशा बनाने की भी जरूरत नहीं है।
कैटरीन ने कहा कि फोटोग्राफरों द्वारा एक्ट्रेस के कम कपड़े पहने हुई तस्वीरों को क्लिक करना और फिर उन्हें प्रकाशित करना ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक ईवेंट में छोटे कपड़े पहने पहुंची कैटरीना ने फोटोग्राफरों को चेतावनी दी थी कि वे गलत ढंग से तस्वीरें न ले।