पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Katrina Kaif To Start Shooting For Jagga Jasoos With Ranbir Kapoor

ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू करेंगी कैफ कैटरीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईः एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिलहाल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'बैंग-बैंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
खबर है कि जल्द ही वे अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू करेंगी। दरअसल, कैटरीना 'जग्गा जासूस' के पहले अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग कश्मीर में शुरू करने वाली थीं, जिसमें उनके अपोजिट होंगे आदित्य रॉय कपूर
सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में बाढ़ के बाद 'फितूर' की शूटिंग कैंसिल होने की वजह से उन्होंने अपनी डेट्स 'जग्गा जासूस' को दे दी हैं। 'फितूर' की शूटिंग नवंबर में शुरू होनी थी, लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2015 में होगी।
इसके पहले कैटरीना थोड़ी परेशान थी कि इन दोनों फिल्मों में किसे वक्त दूं, लेकिन अब वह काफी खुश हैं कि अपना पूरा ध्यान 'जग्गा जासूस' पर लगा सकेंगी। कैटरीना ने बताया कि हां 'फितूर' की शूटिंग अब अगले साल होगी और मैं 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हो जाऊंगी।