पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Katrina Kapoor Visits Delhi To Meet Boyfriend Ranbir Kapoor

रणबीर से मिलने दिल्ली पहुंची कैटरीना, दीपिका को किया अवॉइड!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: लगता है लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बावजूद, कैटरीना को रणबीर कपूर से दूर रहना पसंद नहीं है। तभी अपने बिजी शेड्यूल के बीच, कैट अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने दिल्ली पहुंच गई।
एक्टर रणबीर कपूर और उनकी लेडीलव कैटरीना कैफ के रोमांस के चर्चे तो आम है। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे से मिलने का वक्त निकाल लेते है। रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में कैट अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर से मिलने दिल्ली पहुंची। बता दें कि रणबीर इन दिनों दिल्ली में एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रही हैं।
पिछले दिनों कश्मीर में अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग खत्म कर वे दिल्ली पहुंच गई। रिपोर्ट्स की माने तो, पिछले दो दिनों से कैटरीना दिल्ली में है। बावजूद इसके उन्होंने 'तमाशा' के सेट पर विजिट नहीं की। शायद वह दीपिका से आमना-सामना नहीं करना चाहती हों। दीपिका और कैट का फेस-ऑफ कहीं रणबीर के लिए प्रॉब्लम क्रिएट न कर दे, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
कैट के दिल्ली ट्रिप के दौरान, यह कपल रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी से भी मिल सकता है। जाहिर है रिद्धिमा अपने भाई और होने वाली भाभी के साथ कुछ समय बिताना पसंद करेंगी। दूसरी ओर कैट भी कपूर फैमिली मेंबर्स से जेल होने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।