पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘Khoobsurat’ Sonam Kapoor’s Top 9 Eccentric Looks

Friday Release: बॉक्स ऑफिस पर आज साल का दूसरा टेस्ट देंगी सोनम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फिल्म 'खूबसूरत' के एक सीन में सोनम कपूर)
मुंबईः सोनम कपूर इस साल का दूसरा टेस्ट देने के लिए तैयार है। सिल्वर स्क्रीन पर उनकी फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज हो चुकी है। जो इस साल की उनकी दूसरी फिल्म है। 'बेवकूफियां' की नाकामी के बाद सोनम के 'खूबसूरत' से उम्मीद है। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग लाएगी इसका फैसला सोनम के फैन्स करेंगे।
वैसे 'खूबसूरत' में सोनम कई डिफरेंट ड्रेसअप में नजर आएंगी। उन्हें बॉलीवुड की फैशनेबल क्वीन भी कहा जाता है। यही वजह है कि वो रियल लाइफ में भी हमेशा अलग-अलग अंदाज और ड्रेसेस में नजर आती हैं। वैसे फिल्म में भी उनके कई डिफरेंट अवतार दिखाई देंगे। सोनम फिल्म में सलवार-सूट, शॉर्ट्स, डेनिम लगभग हर लुक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट फवाद अफजल खान दिखाई देंगे। ये फवाद की बॉलीवुड डेब्यू मूवी भी है। इस फिल्म का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है। वहीं प्रोड्यूसर रिया कपूर और अनिल कपूर है।
'खूबसूरत' 1980 में बनी इसी नाम की फिल्म की रीमेक है, जिसमें रेखा ने काम किया था। ऐसे में इस फिल्म की तुलना पुरानी से की जाना भी लाजमी है। अब देखना है कि सोनम और फिल्म के दूसरे स्टार्स का जादू बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करता है।
आगे की स्लाइड्स पर देखें फिल्म में सोनम के अंदाज की चुनिंदा तस्वीरें...