पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Know What Went Wrong Between Sherlyn Chopra And Rupesh Paul

सेक्स, कामसूत्र और शर्लिन: जानें शर्लिन और डायरेक्टर के बीच क्या है विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और उनकी आगामी फिल्म 'कामसूत्र 3D' के डायरेक्टर रूपेश पॉल के बीच हुआ विवाद अब गहराता नजर आ रहा है। बीते महीने रूपेश ने ये खुलासा किया था कि जब वो अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रोड्यूसर्स के पास गए थे, तो उन्हें लगा कि रूपेश एक सेमी-पोर्न फिल्म बना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म में पैसा लगाने के एवज में शर्लिन के सोने की इच्छा जताई थी, लेकिन रूपेश ने उन्हें पूरा बात समझा कर इस विवाद को टाल दिया था।
ये खबर मीडिया में आने के बाद रूपेश और शर्लिन के बीच भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और तब शर्लिन के 'कामसूत्र 3D' में से निकलने तक की नौबत आ गई थी। अब ये विवाद इतना बड़ा हो गया है कि रूपेश ने तो शर्लिन को एक लीगल नोटिस दिया ही है, खुद शर्लिन ने डायरेक्टर रूपेश पॉल के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने शिकायत की है कि रूपेश उन्हें अपने साथ सोने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
शर्लिन की शिकायत में कहा गया है कि पॉल ने उनके सामने उनसे सेक्स करने की इच्छा जताई। शिकायत में सीधे-सीधे लिखा है, 'जब मैनें उनसे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता और मुझे उनमें कोई भी सेक्सुअल इंट्रेस्ट नहीं है तो उन्होंने मेरा करियर डांवा-डोल करने और मुझे फिल्म में से निकालने की धमकी दी है।'
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इन दोनों के बीच हुआ पूरा विवाद और जानें शिकायत में लिखा गया है और क्या-क्या...