पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kriti Sanon Bags An Amitabh Bachchan Starrer

कृति को मिला नई फिल्म का ऑफर, अमिताभ और अभिषेक संग करेंगी काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- कृति सेनन)
मुंबईः बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से फिल्म करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन की अगली फिल्म का इंतजार फैन्स को बेसब्री से हैं। 'हीरोपंती' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। सूत्रों की मानें तो कृति अपनी अगली फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्हें नई फिल्म का भी ऑफर मिल चुका है। इस बात कृति का जैकपॉट लगा है, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक वो अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अपोजिट काम करने वाली हैं।
फिल्म डायरेक्टर मिलन लुथरिया के नजदीकी सूत्रों ने बताया, "फिल्म में अभिनेत्री के लीड रोल के लिए नया चेहरा चाहिए था। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला की खोज कृति सेनन को चुना गया। इतना ही नहीं मेकर्स कृति से बात करने और उन्हें फिल्म का ऑफर करने के लिए साउथ भी गए जहां वो साउथ फिल्म की शूटिंग में बिजी है।" सूत्रों ने बताया फिल्म में वो अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट रजत अरोड़ा ने लिखी है। सूत्रों ने ये भी कहा कि स्क्रिप्ट बोल्ड है जिससे सुनने के बाद कृति ने हां कर दी थी।
'हीरोपंती' की कामयाबी के बाद उन्होंने प्रभुदेवा की 'सिंग इज ब्लाइंड' साइन की है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। इसके बाद वो राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की 'फर्जी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। दूसरी फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम करने पहले ही इस हीरोइन को चौथी फिल्म मिल चुकी है।