पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉक्सर लुक छोड़ने के लिए माधवन की मशक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी आगामी फिल्म "लाल' में आर. माधवन ने बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्होंने अपना हुलिया और शरीर बिलकुल बदल लिया था। कुछ फिल्म इवेंट्स में बढ़ी दाढ़ी और पहलवान जैसे भरे-भरे शरीर में दिखाई दिए थे।
कई महीने इसी अंदाज में रहे माधवन को अब आनंद राय की फिल्म "तनु वेड्स मनु-2' के शूट में जुटना है। 2011 में आई मूल फिल्म में भी वे कंगना रनोट के साथ मुख्य भूमिका में थे। अब सीक्वल के लिए उन्हें फिटनेस पर खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
खुद को छरहरा और बिना कसरती बदन वाला बनाने के लिए माधवन स्ट्रिक्ट डायट फॉलो कर रहे हैं। फिल्म की वर्कशॉप के साथ उनका बाकी समय जिम में बीतता है। शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो रही है और माधवन दीपावली के बाद अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे।