पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी ने कई हैंडसम एक्टर्स के साथ काम किया। उनके साथ वह ऑन स्क्रीन किस देने से भी नहीं हिचकिचाईं। 1984 में फिल्म अबोध से अपनी बॉलीवुड करियर शुरू करने के बाद माधुरी दीक्षित 1988 तक 'आवारा बाप', 'स्वाती', मोहरे, 'हिफाजत', 'उत्तर-दक्षिण', 'खतरों के खिलाड़ी' में काम कर चुकी थीं। लेकिन, इन फिल्मों से उनको कोई विशेष सफलता नहीं मिली।
उन्होंने 1988 में ही फिल्म 'दयावान' में काम किया। आज की तारीख में 1967 में जन्मीं माधुरी उस समय 21 साल की थीं। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में 42 साल के विनोद खन्ना के साथ उन्होंने हॉट किसिंग सीन दिया, जिसे पोस्टर पर दिखाकर इस फिल्म का यूएसपी बनाया गया। इस फिल्म के बाद भी माधुरी ने कई फिल्मों में किसिंग सीन्स दिए।
उसी साल 11 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' ने उनको स्टार बना दिया और वह बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने में सफल रहीं। दयावान के बाद भी माधुरी ने कई फिल्मों में किसिंग सीन्स दिए।
संजय दत्त,आमिर खान,जैकी श्रॉफ जैसे अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी और इनके साथ वह किस देती भी नजर आईं। तस्वीरों में देखिए ऑन स्क्रीन बोल्ड माधुरी का यह अंदाज तस्वीरों में:
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.