90 के दशक में बॉलीवुड की
हॉट अभिनेत्री के तौर पर मशहूर ममता कुलकर्णी इस वक्त कहां है, यह सवाल बॉलीवुड के हर प्रशंसक के जेहन में उठता होगा। फिल्मी पत्रिकाओं के लिए टॉपलेस कवर शॉट देकर चर्चा में आई ममता मायानगरी से एक दशक से 'लापता' हैं। बताया जाता है कि ममता को जब बॉलीवुड में अपनी तकदीर धुंधली होती दिखाई देने लगी तो उन्होंने मायानगरी को अलविदा कह दिया।
ममता को विक्की गोस्वामी नाम के एक शख्स से इश्क हुआ जो इंटरनेशनल ड्रग तस्कर था। 1997 में विक्की को 11.5 टन मैंड्रेक्स (कीमत 60 लाख डॉलर) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दुबई की जेल में बंद कर दिया गया।
'मुंबई मिरर' के मुताबिक विक्की अब 52 साल का हो चुका है जिसे 15 नवंबर 2012 को दुबई जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल अधिकारियों ने उसके अच्छे आचरण के चलते उसकी उम्रकैद की सजा को कम कर दी। हालांकि जेल में रहने के दौरान विक्की ने इस्लाम कबूल किया और ममता से शादी की। ममता उस वक्त विक्की की गैरमौजूदगी में उसका रियल एस्टेट का कारोबार देखती थी, जिसमें दुबई का एक नामी होटल भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक विक्की अपनी बीवी के साथ इस वक्त नैरोबी में रहता है।