पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mamta Kulkarni Weds Jailed Lover Vicky Goswami

LATEST: कई सालों से गायब ममता कुलकर्णी ने की शादी, पति संग रहती है नैरोबी में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
90 के दशक की सफल हीरोइन ममता कुलकर्णी पिछले एक दशक से गायब हैं। ऐसा बताया जाता है कि करियर में गिरावट से निराश ममता अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की गोस्वामी के साथ दुबई शिफ्ट हो गई थी। 'स्टारडस्ट' मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर विवादों में रह चुकी ममता का ब्वॉयफ्रेंड विक्की ड्रग्स माफिया का कुख्यात चेहरा है। साल 1997 मं विक्की 11.5 टन मैंड्रेक्स ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। अनुमानित 6 मिलियन डॉलर कीमत की ड्रग्स तस्करी के आरोप में विक्की दुबई की जेल में बंद था।
एक भारतीय अखबार के अनुसार 51 वर्षीय विक्की 15 नवंबर, 2012 को दुबई की जेल से रिहा हो चुका है। अच्छे व्यवहार के कारण विक्की की उम्र कैद की सजा कम कर दी गई थी। जेल में ही विक्की ने इस्लाम धर्म अपना लिया और ममता से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि जेल में सजा काटने के दौरान विक्की का रियल स्टेट बिजनेस ममता कुलकर्णी ही संभाल रही थी। सूत्रों के अनुसार ममता कुलकर्णी अपने पति विक्की के साथ इन दिनों नैरोबी में है।
स्थानीय कोर्ट के आदेश के बाद विक्की को भारत डिपोर्ट किया गया था। सूत्रों के अनुसार विक्की दिसंबर 2012 में भारत आया भी था और जल्द ही वह केन्या चला गया। चूंकि भारत में उसके खिलाफ कोई खास आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, इसलिए उसके लिए नैरोबी जाना मुश्किल नहीं था।
गौरतलब है कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का कई विवादों ने नाता रह चुका है। आगे की स्लाइड्स में जानिए ममता की कंट्रोवर्सीज...