पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meet Ashiqui Fame Actor Rahul Roy On His 47th Birthday

B'DAY: कभी ऐसे दिखते थे BIGG BOSS के पहले विनर राहुल रॉय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : 90 के दशक में सलमान के साथ राहुल रॉय)
मुंबई। 90 के दशक में अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से धूम मचाने वाले एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को 47 साल के हो गए। साल 1968 में आज ही के दिन कोलकाता में उनका जन्म हुआ था। राहुल की स्कूलिंग लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई। उन्होंने फैशन मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर उर्फ रानी से शादी की। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। साल 2006 में राहुल ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन एक में हिस्सा लिया और विजेता भी बने। राहुल ने हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म 'आशिकी' में राहुल और अनु अग्रवाल की जोड़ी और फिल्म के म्यूजिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया और आज भी इसके गीत लोगों की जुबां पर हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, राहुल रॉय के कुछ और Photos...