मुंबई. जसीम खान ने सलमान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में उनकी उस पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे वाकये का जिक्र किया है, जिसकी कभी बात नहीं होती। वो कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर भी टूट गया। जसीम की बुक के उन्हीं पन्नों से हम आपके लिए लाए हैं यह लव स्टोरी। अपने जमाने के सुपरस्टार की नातिन रही हैं सलमान की पहली गर्लफ्रेंड...
- पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं।
- शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं।
- अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी।
- यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।
शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान
-सलमान 19 साल के थे जब, वो शाहीन जाफरी के साथ थे।
-उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, कैसे इस लव स्टोरी के बीच आईं संगीता बिजलानी और किसने सबसे पहले किया था इसका खुलासा...