पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meet Salman's Playing Eleven, It Will Consist Of 'Jai Ho' Is A Hit!

मिलिए सलमान की प्लेइंग-11 से, ये मिलकर बनाएंगे ‘जय हो’ को सुपरहिट !

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साल की पहली बड़े बजट की फिल्म ‘जय हो’ रिलीज हो गई है (पढ़ें- फिल्‍म पर पहली प्रतिक्रिया)सलमान खान अभिनीत यह फिल्म तेलुगू की फिल्म ‘स्टालिन’ का रीमेक है। पूरे देश में 3000 सिनेमाघरों के चार हजार स्क्रीन में फिल्म दिखाई जा रही है। 2006 में आई चिरंजीवी की ‘स्टालिन’ सुपरहिट फिल्म थी और उम्‍मीद है सलमान का होना 'जय हो' को भी ब्‍लॉकबस्टर बना देगा।

क्‍या है इस फिल्‍म का अर्थशास्‍त्र

फिल्म में काम करने के एवज में सलमान ने संगीत और सैटेलाइट के अधिकार अपने पास रखे हैं। इन दोनों का मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए है। निर्माता-निर्देशक सोहेल खान को इस भव्य फिल्म बनाने में 60 करोड़ रु. का खर्च आया है। उन्होंने इरोज इंटरनेशनल को पूरे विश्व के सिनेमा अधिकार 85 करोड़ में बेचे हैं। इरोज को प्रिंट और प्रचार के खर्च सहित फिल्म की कुल लागत 110 करोड़ रुपए पड़ी है। भारत में जब 150 करोड़ रु. का ग्रॉस व्यवसाय होगा तो इरोज की यह लागत निकल आएगी। (पढें- फिल्‍म की पांच नेगेटिव बातें)

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण सुपर स्‍टार सलमान हैं और फिल्म की कुंडली इतनी अच्छी है कि फिल्म का नायक आम आदमी और उसकी लड़ाई की बात कर रहा है जो इस समय देश के कौने-कौने में वैसे भी चर्चा का विषय है। सही समय पर इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर इसकी संभावनाओं को और ज्यादा प्रबल करती है। इस फिल्म में नायक ‘थैंक्यू’ कहने के बजाय तीन अजनबियों की मदद करने को कहता है।

‘जय हो’' में सलमान खान ने अपने तमाम परिचितों और दोस्‍तों को मौका देकर उन्‍हें सफलता का स्‍वाद चखाने की कोशिश की है। फिल्म को डायरेक्शन देने वाले सलमान के भाई सोहेल खान का भी टेस्ट होने वाला है।

क्रिकेट टीम की तरह सलमान की ‘जय हो’ में भी 11 'खिलाड़ी' हैं। इनमें से ज्‍यादातर सलमान के दोस्‍त, परिचित और परिवार से जुड़े कलाकार हैं। इनका सलमान से क्‍या कनेक्‍शन है और फिल्‍म में क्‍या रोल है, यह आगे की स्‍लाइड्स में जानिए।