कई बार लोगों को लगता है कि फिल्में बनाने में सिर्फ लाइट, कैमरा और एक्शन ही होता है लेकिन सच तो ये है कि इसमें इन टेक्निकल चीजों से कहीं ज्यादा शारीरिक भागीदारी होता है। और ऐसा सबसे ज्यादा तो लीड हीरो के खाते में जाता है। जब कोई फिल्म हिट होती है तो उसका सबसे बड़ा क्रेडिट लीड एक्टर को ही मिलता है, लेकिन लीड हीरो के लिए रिस्क भी उतना ही ज्यादा रहता है। कई बार सेट पर एक्शन सीन शूट करते समय एक्टर्स को गंभीर चोटें भी लग जाती हैं। ये सब इन एक्टर्स की जिंदगी का एक हिस्सा ही होता है।
अब शाहरुख खान को ही ले लीजिए। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग करते समय उनके सिर पर 80 किलो का दरवाजा गिर गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब वो ठीक हैं।
इसके अलावा अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान वो गंभीर सिर की चोट से बच गए। फिल्म के शॉट्स के मुताबकि अरशद पीछे की तरफ कूदे इस दौरान वो उनका सिर मेटल की ट्रॉली से टकरा गया जिस पर शॉट्स लेने के लिए कैमरा रखा हुआ था। सूत्रों ने ये भी बताया कि जब उनका सिर ट्रॉली से टकराया तो करीब 30 मिनट तक उन्हें चक्कर आते रहे।
इसके अलावा अमीषा पटेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक आदमी को सीढ़ियों से नीचे उतरते समय उनका पीछा करना था। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार जैसे ही उस आदमी ने शॉट शुरू किया वो गिर गया ऐसे में दोनों को चोट आई। हादसे के तुरंत बाद पूरी यूनिट ने उनकी मदद की और डॉक्टर को बुलाया।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी स्टार के साथ शूटिंग सेट पर चोट लगने का हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार कई स्टार्स सेट पर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फिल्म की शूटिंग करते समय चोट लगी।