पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

VIEWER REVIEW: ओवर ब्यूटी कॉन्शियस टीनएज लड़कियां ज़रूर देखें 'गिप्पी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनम नायर द्वारा निर्देशिक 'गिप्पी' कुछ ही दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कमाई की बात करें, तो दूसरी फिल्मों की तुलना में 'गिप्पी' अभी तक ज्यादा कमाई नहीं कर सकी है। पहले दिन 'गिप्पी' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपए की कमाई की। वहीं, 10 मई को ही रिलीज 'गो गोआ गोन' ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपए कमाए।
एक ही दिन में करोड़ों कमाने वाली फिल्मों की तुलना में 'गिप्पी' की शुरूआत कुछ खास नहीं रही, जिससे फिल्म निर्माता मायूस हो सकते हैं। लेकिन बचपन से किशोरावस्था में कदम रखने वाली लड़कियों की मुश्किलों और उनकी मनोस्थिति पर बनाई गई फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
आज जिस दौर में फिल्में केवल मनोरंजन के लिए बनाई जा रही हैं, ऐसे में 'गिप्पी' एक हटके सब्जेक्ट पर बनाई गई फिल्म का आदर्श उदाहरण है। बल्कि यूं कहें कि 'गिप्पी' आज की फिल्म है, जिसे कम से कम ब्यूटी कॉन्शियस टीनएज लड़कियों को तो जरूर देखनी चाहिए।
आइये नज़र डालते हैं 'गिप्पी' की उन खासियतों पर, जो इसे देखने लायक बनाती हैं। (आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए।)