हाल ही में काजोल से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे भी उनकी फिल्में देखते हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मेरी बेटी न्यासा मुझे कहती है कि मैं फिल्मों में ज्यादातर रोती नजर आती हूं। उसके अनुसार, मैंने बेकार फिल्में की हैं और मुझे 'गोलमाल' जैसी अच्छी फिल्में करनी चाहिए, जो वास्तविक सिनेमा हैं। उसकी माने तो मुझे अपने हस्बैंड (
अजय देवगन) की तरह फिल्में करनी चाहिए।"