अभिनेत्री कंगना रनाउत के अनुसार अगर वह अपनी मां की मर्जी मानती, तो 16 साल की उम्र में ही उनकी शादी हो चुकी होती।
थैंक यू मॉम इवेंट में कंगना ने कहा, "मेरी मां चाहती थीं कि मैं 16 साल की उम्र में शादी कर लूं। वह सोचती थीं कि शादी के लिए यह सही उम्र है। मेरे घर में शादी के टॉपिक पर काफी डिस्कस किया जाता था। यहां तक कि मेरे भाई की उम्र 22 साल है और मेरी मां सोचती हैं कि उसकी शादी की उम्र निकल रही है।"
इवेंट में जब कंगना से यह पूछा गया कि वह लव मैरिज करेंगी या अरेंज मैरिज, तो कंगना ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया।
इस इवेंट में कंगना की मां आशा भी मौजूद थीं। साथ ही शक्ति कपूर की बेटी श्रृद्धा कपूर और अभिषेक कपूर भी मौजूद थे।
आइये नज़र डालते हैं इवेंट की खास तस्वीरों पर...