पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Naina Bachchan Ties A Knot, Meet Bachchan Family Not So Well Known Members

नैना बच्चन ने रचाई शादी, मिलिए बच्चन फैमिली के अनदेखे मेंबर्स से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
[अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य]
मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन ने शादी कर ली है। नैना बच्चन ने बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर से रविवार रात प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। यह शादी सेशेल्स के आइलैंड पर हुई है। दिलचस्प बात यह है कि जिस तरह उन्होंने गुपचुप शादी की है, ठीक वैसे ही पिछले साल उन्होंने गुपचुप तौर पर सगाई भी की थी।
जब कभी बच्चन परिवार का जिक्र होता है तो ज्यादातर अमिताभ-जया और अभिषेक-श्वेता का नाम ही सामने आता है। इसके अलावा भी बच्चन परिवार में कई सदस्य हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते होंगे। बिग बी की लाड़ली पोती आराध्या बच्चन के बारे में तो सब जानते है, लेकिन बच्चन में ऐसे कई नाम है जो लाइमलाइट से दूर है।
वर्तमान में बच्चन परिवार फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित परिवार है। अमिताभ के एक छोटे भाई अजिताभ बच्चन भी हैं, जो सालों तक लंदन में रहे हैं। अजिताभ की पत्नी का नाम रमोला है। अजिताभ-रमोला के 4 बच्चे (बेटा भीम, तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता, नैना) हैं।
हालांकि, बच्चन परिवार बॉलीवुड में आने से पहले भी देश का चर्चित परिवार रहा है। अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन जाने-माने कवि थे, तो वहीं मां तेजी बच्चन भी बेहद प्रभावशाली महिला थीं। उनके दोस्तों की लिस्ट में सबसे पहला नाम इंदिरा गांधी का आता था।

स्लाइड्स में क्लिक कर जानिए बच्चन परिवार और इस परिवार से जुड़े सदस्यों के बारे में...