पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nargis Fakhri Shared Her Dating Disaster

नरगिस ने शेयर किए अपने डेटिंग डिजास्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिंदास नरगिस फख़री की उदय चोपड़ा के साथ ऑन-ऑफ रिलेशनशिप के चलते यह कहना मुश्किल है कि वे सिंगल हैं या कमिटेड। वैलेंटाइन डे लिए भी फिलहाल उनके कोई प्लान नहीं हैं। हालांकि एक इंटरव्यू में वे अपनी लाइफ के डेटिंग डिजास्टर के बारे में ज़रूर बता चुकी हैं।
वे बताती हैं, "मेरी दो डेट बहुत बुरी रहीं। पहली डेट पर मैं एक लड़के से रेस्टोरेंट में मिली। वहां सूप ऑर्डर किया और बातें होने लगीं। मैंने टंग रिंग पहनी हुई थी, जो मेरे सूप में जा गिरी। बस फिर क्या था हम दोनों बातें भूलकर मेरी टंग रिंग ढूंढने में लग गए। दूसरी डेट पर भी ऐसा ही हुआ। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, फिर भी मैं गई और नतीजा, तबीयत बिगड़ गई, उल्टियां होने लगीं तो मुझे कैब से वापस घर लौटना पड़ा।'