मुंबई. ख्यात सिंगर नीति मोहन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नैने की इतनी बड़ी फैन हैं कि उनका मंदिर अपने घर में बनवाना चाहती हैं। उनकी हसरत है कि वे एक दिन उनके लिए जरूर गाएं। वे माधुरी को एवरग्रीन एक्ट्रेस मानती हैं। गौरतलब है कि नीति दीपकिा, अनुष्का, कैटरीना सहित सभी एक्ट्रेस के लिए प्ले बैक सिंगिंग कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी माधुरी के लिए गाने का मौका नहीं मिला।
एक इंटरव्यू के दौरान नीति ने बताया कि उनका परिवार उन्हें वर्कहॉलिक किस्म का इंसान मानता है। उन्होंने इस साल एक भी दिन की अपने काम से छुट्टी नहीं ली। उन्हें इसकी कोई शकिायत भी नहीं है। यदि वे घर पर होती हैं तो बोर होने लगती हैं। स्टूडियो ही उनकी पसंदीदा जगह है।