(अडॉप्ट किए पप्पी के साथ नील नितिन मुकेश)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एक पप्पी को गोद लिया है। गौरतलब है कि नील इन दिनों सुपरस्टार
सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही नील ने इस पप्पी को गोद लिया है।
सूत्रों के अनुसार, " नील हमेशा से ही एक डॉग को अडॉप्ट करना चाहते थे, लेकिन उनका परिवार इसकी परमीशन नहीं देता। फाइनली, नील अब अंधेरी में अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं और उन्होंने डॉग अडॉप्ट करने का अपना सपना पूरा कर लिया।"
बताया जा रहा है कि इस पप्पी को नील ने करजात (मुंबई के पास) से 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान गोद लिया है।