पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2014 में मचेगी धूम, जब एक्टिंग का जादू बिखेरेंगी ये जोड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो पर्दे पर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक दौर में जहां राज कपूर-नरगिस, हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, अमिताभ-रेखा, सलमान-माधुरी, गोविंदा-रवीना की जोड़ी की खूब चर्चा हुई, तो वहीं अब रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण जैसे सितारे सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर सबकी वाहवाही बटोर कर छाए हुए हैं।

फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में दीपिका-रणवीर की जोड़ी खूब जमी। दोनों ने पर्दे पर खुद को इस तरह से पेश किया मानों वह एक-दूसरे के साथ सालों से काम कर रहे हैं। फिल्म ‘राम-लीला’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी धूम तो नहीं मचाई, लेकिन रणवीर-दीपिका की जोड़ी काफी हिट रही। इनके अलावा, 2013 में शाहिद कपूर ने इलियाना के साथ फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में और ‘आर राजकुमार’ में सोनाक्षी के साथ काम कर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री को पर्दे पर दिखाकर खूब वाहवाही बटोरी।

इन स्टार्स की ही तरह 2014 में कई जोड़ियां पर्दे पर अपना जलवा बिखेरती दिखेंगी। 2014 में बैक टू बैक फिल्में आनी हैं। इस साल जहां शाहरुख-दीपिका की हिट जोड़ी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के साथ और रणबीर-कैटरीना की जोड़ी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के साथ धूम मचाने के लिए पर्दे पर नजर आएंगी, वहीं दूसरी ओर कुछ और नई जोड़ियां भी आपको 2014 में देखने को मिलने वाली हैं, जो अपनी जबरदस्त अंडरस्टैंडिंग से नया मैजिक क्रिएट कर सकती हैं।

आगे की स्लाइड्स पर देखिए कि कौन-कौन सी नई जोड़ियां बड़े पर्दे पर मचाएंगी धूम।