पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • No Sonam In Her Sister’s Next Production

रिया के अगली फिल्म में नहीं होंगी बहन सोनम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूबसूरत की रिलीज के बाद अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने अगले प्रोडक्शन में जुट गई हैं। इसका नाम "सात हिंदुस्तानी’ रखा गया है। फिल्म में सात नए चेहरों को प्रमुख भूमिकाओं में लिया जाएगा। इस फिल्म में रिया की बहन सोनम कपूर नहीं होंगी।
इस तेजी से बनने वाली एक्शन फिल्म का निर्देशन रिया के बॉयफ्रेंड करण बूलानी करेंगे। वे रिया के निर्माण वाली "आएशा’ और करण जौहर की फिल्म "वेक अप सिड’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।
"सात हिंदुस्तानी’ से जुड़े सूत्र के मुताबिक, "फिल्म के लिए सात नए चेहरों की जरूरत होंगी जो अभी चुने जा रहे हैं। इसमें सोनम के िलए कोई रोल नहीं है।’ जानकारी मिली है कि अनिल कपूर भी इस फिल्म में होंगे।

ar rehman to score music
अपनी फिल्म से लिए रहमान को मनाने में रिया को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया, "मैं यकीन ही नहीं कर सकती कि इस उम्र में उनके साथ काम कर रही हूं। वे मेरे हीरोज़ में से एक हैं। वे कंफर्ट जोन में नहीं हैं फिर भी हमारी फिल्म का म्यूजिक दे रहे हैं ये हैरत की बात है। इसके िलए उन्हें मनाना पड़ा।’
रिया ने कहा, "उन्होंने पूछा कि तुम लोग ये बना क्या रहे हो? लोग जानेंगे तो दंग रहे जाएंगे कि तुम क्या बना रहे हो। कम से कम हमारी पीढ़ी के लोगों के लिए विषय चौंकाने वाला है। हर पीढ़ी अपने एलबम में रहमान को चाहती है। मैंने जिद्द की, आप चाहें तो उनसे पूछ सकते हैं। मेरे लिए उनके साथ काम करना ही काफी है। मुझे लगता है मैं उनका भेजा खा गई।’