पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिया खान की मौत अब तक एक पहेली बनी हुई है। जिया की मां राबिया खान को इस बात का पूरा यकीन है कि अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ही उसकी मौत का गुनहगार है, जबकि पुलिस को अब तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये बात साबित हो सके। ऐसे में राबिया खान अब एफबीआई (Federal Bureau of Investigation) की मदद लेना चाहती हैं। इस मामले की जांच करने के लिए में एफबीआई तैयार है और उसने भारतीय एजेंसियों से संपर्क भी किया है।
रबिया खान ने सूरज पंचोली के जिया खान केस से जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस से कहा कि सूरज ने ही जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। साथ ही, जिया खान की फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर भी राबिया ने सवाल रखे थे। उनका कहना है कि पुलिस पैसे लेकर इस केस को रफा-दफा कर रही है। इसलिए वो अब चाहती हैं कि एफबीआई इस केस को हैंडल करे।
राबिया को लगता है कि जिया अमेरिकन नागरिक थीं, इसलिए एफबीआई उनका केस लेगी तो इसकी अच्छी तरह से तहकीकात होगी। वैसे, ये पहला मौका होगा जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए एफबीआई का सहारा लेना पड़ रहा हो। हालांकि, एफबीआई ने हॉलीवुड के कई स्टार्स से जुड़े मामलों की तहकीकात की है।
आगे की स्लाइड पर देखें, आखिर क्यों चाहती है जिया की मां FBI की मदद और कैसे हॉलीवुड के कई स्टार से जुड़ी पहेलियों को FBI ने सुलझाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.