मुंबई. ईद-2016 पर सलमान की फिल्म 'सुल्तान' के सामने से शाहरुख ने अपनी 'रईस' की रिलीज हटा ली है। लेकिन आगे संजय दत्त की पांच साल से तैयार फिल्म 'शेर' चुनौती बन सकती है। इसकी रिलीज की कवायद हो रही है। ये फिल्म भी गुजरात में अवैध शराब कारोबार के बारे में है। कैसे चैलेंज बन सकते हैं संजय दत्त...
इस महीने संजू जेल से लौट रहे हैं। शाहरुख की फिल्म एक गुजराती डॉन और उसके शराब कारोबार पर बनी है। इसी स्टोरी लाइन पर संजू की 'शेर' 2012 में बन चुकी है। इसमें विवेक ओबेरॉय, हुमैमा मलिक भी हैं। निर्देशक सोहम शाह हैं। इसे रिवाइव करने का काम शुरू हो चुका है।
इसकी निर्माण कंपनी अष्टविनायक के कानूनी और आर्थिक मसले में फंसने के कारण फिल्म अकट गई थी। फाइनेंसर राजू शाह ने 50 करोड़ की वसूली का केस अष्टविनायक पर किया था। कंपनी सरकारी अधिग्रहण में चली गई, मालिक जेल चले गए और फिल्म की रिलीज़ अटक गई। अब फाइनेंसर राजू अष्टविनायक की फिल्मों के जरिए अपना धन वसूलने का फैसला पा चुके हैं। इसी कड़ी में 'गोलमाल-4' रिवाइव हो रही है।
'शेर' का निर्माण 25 करोड़ में हुआ था। इसके टीवी प्रसारण अधिकार तक तीन साल पहले 15 करोड़ में बिक चुके थे। एक चैनल ने 3 करोड़ अग्रिम दिए थे। संजू की रिहाई के बाद राजू शाह इस फिल्म की रिलीज़ के साथ अपना कुछ पैसा सुरक्षित करना चाहेंगे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, दोनों फिल्मों के क्या समानता है...