बॉलीवुड एक्टर
सलमान खान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते दिन सुजुकी कंपनी की एक बाइक और एक स्कूटी लॉन्च की। इस लॉन्चिंग के बहाने दोनों स्टार्स ने अपनी-अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर दिया। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी।
साथ ही परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'हंसी तो फंसी' का प्रमोशन इन दिनों बड़े ही जोर-शोर से चल रहा है। वैसे ये दोनों स्टार्स इस लॉन्चिंग पर एक साथ बहुत ही खुश लग रहे थे और दोनों नें इस इवेंट में खूब मस्ती भी की। सुजुकी ने सलमान खान को भारत में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। दूसरी तरह परिणीति भी अपनी बहन प्रियंका के कदमों पर ही चल रही हैं और वो सुजुकी स्कूटी की ब्रांड एंबेस्डर बनी हैं।
यहां तक कि सुजुकी के इस प्रमोशनल इवेंट में परिणीति और सलमान एक ही स्कूटी पर बैठे भी नजर आए। इसके बाद सलमान खान भी बाइक पर बैठे नजर आए और उन्होंने परिणीति को पीछे बिठाया था। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं इसी लॉन्चिंग इवेंट की तस्वीरें।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए सुजुकी की बाइक और स्कूटी लॉन्चिंग के इस इवेंट की तस्वीरें...