('उंगली' का पोस्टर)
मुंबई. पिछले कई दिनों से बी-टाउन में यह चर्चाएं आम भी कि
ऋतिक रोशन और करन जौहर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि
ऋतिक और करन एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि दोनों ने इस मसले को सुलझा लिया है। 'उंगली' के पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं।
करन जौहर के मोस्ट एंबीसियस प्रोजेक्ट 'शुद्धि' से ऋतिक ने हाथ पीछे खींच लिए थे, जिसके बाद इन दोनों सेलेब्स के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थी। अब ताजा खबर है कि करन और ऋतिक साथ में काम करने के लिए अपने मनमुटाव भुलाकर आगे बढ़ गए हैं।
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि करन जौहर प्रोडक्शन की लंबे समय से डिले होती आ रही फिल्म 'उंगली' का ट्रेलर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही ऋतिक की '
बैंग बैंग' के साथ ही रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को रेंसिल डिसल्वा ने डायरेक्ट किया है। करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक शख्स ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हम अपनी फिल्म का ट्रेलर 'बैंग बैंग' के साथ ही रिलीज का मन बना रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें 'उंगली' के पोस्टर...