पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनीष तिवारी खुद पहुंचे घर, प्राण को किया दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता प्राण को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें ये अवॉर्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।
सूत्रों के अनुसार मनीष तिवारी ने प्राण से उनके ही घर पर भेंट की और उन्हें वहीं पर पुरस्कार से सम्मानित भी किया। प्राण आजकल अस्वस्थ चल रहे हैं इसलिए वो दिल्ली में आयोजित हुए अवॉर्ड सेरेमनी में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसीलिए उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया गया।
प्राण की बेटी पिंकी भल्ला ने एक समाचार पत्र को बताया कि 'मेरे पिता दिल्ली जाने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे। इसीलिए वो अवॉर्ड नहीं ले सके थे।'