पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Preity Zinta, Genelia, Elli Avram, Daisy Shah Join Salman Khan At Jai Ho Bash

सल्लू ने 'जय हो' की स्क्रीनिंग पर दी पार्टी, फैमिली, दोस्त और स्टार्स थे मौजूद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 महीनों के लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे सलमान खान ने बीते दिन अपने परिवार और इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को 'जय हो' की स्क्रीनिंग पर बुलाया। ये आयोजन स्क्रीनिंग-कम-पार्टी का था जो 'जय हो' की रिलीज के एक दिन पहले आयोजित किया गया था। इस पार्टी में जहां सलमान खान अपनी फिल्म की लीडिंग लेडी डेजी शाह के साथ थे, वहीं कई ऐसे चेहरे भी थे जिन्हें देख कर हर कोई चौंक गया।
इस पार्टी में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से लेकर सलमान की बहन अल्वीरा खान तक मौजूद थीं। इसके अलावा सलमान के फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्त इस स्क्रीनिंग में आमंत्रित थे। इनमें प्रिटी जिंटा, बॉबी देओल, एली अवराम, चंकी पांडे, आफताब शिवदासनी और जरीना वहाब समेत कई लोग शामिल थे।
साथ ही सलमान की बहनों अल्वीरा और अर्पिता के अलावा फिल्म की पूरी कास्ट भी इस स्क्रीनिंग में थी। इसमें जेनेलिया डिसूजा, ब्रूना अब्दुल्लाह, अश्मित पटेल और दूसरे कई स्टार्स शामिल थे। जेनेलिया 'जय हो' में कैमियो कर रही हैं और वो अपने पति रीतेश देशमुख के साथ आई थीं।
इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं 'जय हो' की स्क्रीनिंग कम पार्टी पर आए मेहमानों की तस्वीरें। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए ये PIX...