(फाइल फोटो- मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका)
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा काफी मीडिया फ्रेंडली एक्ट्रेस हैं और मीडिया से बात करते वक्त वो अकसर अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें जरूर शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक इंडियन चॉकलेट ब्रान्ड लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बातें भी शेयर कीं।
इवेंट में प्रियंका ने बताया कि वो अपनी मम्मी मधु चोपड़ा को ‘चॉकलेट चोर’ कहती थीं। जब प्रियंका से इवेंट के दौरान पूछा गया कि क्या वो बचपन में चॉकलेट्स चुराकर खाती थीं, तो उनका कहना था, “मेरे मामले में ये काम मम्मी करती थीं। वो चॉकलेट चोर थीं। उन्हें चॉकलेट्स बहुत पसंद हैं। घर में उनके लिए बहुत सारी चॉकलेट्स आती हैं।”
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि चॉकलेट खाने को लेकर क्या उन्हें दांतों की कोई दिक्कत हुई, तो प्रियंका ने बताया, कभी नहीं। शुक्र है कि मुझे कभी कोई डेंटल प्रॉब्लम नहीं हुई।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें प्रियंका चोपड़ा को पसंद हैं कैसी चॉकलेट्स...