संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर
प्रियंका चोपड़ा के बेहोश होने और शूट कई घंटे रुके रहने की खबर थी, ताजा बातचीत में उन्होंने अन्य विषयों पर बोलते हुए इसका खंडन किया...
अभिनय के साथ
प्रियंका चोपड़ा अन्य एंडोर्समेंट और प्रस्तुतियां करती चल रही हैं। शनिवार को उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में डांस परफॉर्मेंस दी जहां शाहरुख और जैकलीन फर्नांडिस भी थे। रविवार को वे बॉलीवुड अवॉर्ड्स की घोषणा करने के लिए मिलीं। फरवरी, 2015 में होने जा रहे 60वें ब्रिटानिया
फिल्मफेयर अवार्ड्स की जानकारी उन्होंने दी।
हालांकिये नहीं बताया कि अवॉर्ड्स में वे परफॉर्म करेंगी या नहीं। उन्होंने कई विषयों पर बात की:
अवॉर्ड तो अच्छा ही लगता है: मेरी फिल्मों को तो लोग हर साल पसंद करते हैं लेकिन अवार्ड्स हर बार नहीं मिलते हैं। मैं फिल्मों का चुनाव ये सोच कर नहीं करती कि इसमें अवॉर्ड मिल सकता है लेकिन मिलता है तो अच्छा भी लगता है। प्रोत्साहन की तरह हैं अवार्ड्स। कई बार अच्छी फिल्म के बावजूद अवॉर्ड नहीं मिला तो बुरा भी लगता है।
पुरस्कारों में गड़बड़: मुझे तो पता नहीं कि अवार्ड्स में गड़बड़ कैसे होती है। ये बेतुकी बात है क्योंकि आपको हर वो चीज जो चाहें नहीं मिल पाती है। मैं अपना काम ईमानदारी से करती हूं और दर्शकों का प्यार मिलता है तो मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड वही होता है।
मैरीकॉम के बाद: "मैरीकॉम’के बाद मैं ऐसी बॉक्सर हो गई हूं कि जीत पाऊं लेकिन खुद को बचा सकती हूं। मेरे मुक्के अच्छे हो गए हैं।
टफ है बाजीराव मस्तानी: मेरीहर फिल्म में अलग तरह का होमवर्क रहा है। "मैरीकॉम’ का किरदार निभाते समय सबसे ज्यादा घबराहट थी क्योंकि मैं बॉक्सर नहीं लगती हूं। "बाजीराव मस्तानी’ में मेरा किरदार दिल को छू लेने वाला है। 500 साल पुरानी कहानी है जिसमें बॉडी लैंग्वेज, कपड़े, बात करने का अंदाज सबकुछ अलग है इसलिए मुझे रोल काफी मुश्किल लगा।
बेहोश नहीं होती मैं: (बाजीरावमस्तानी के शूट के दौरान) मैं बेहोश नहीं हुई थी बस थकान हुई थी। मेरी तबीयत जरूर ख़राब है। कल मैं ऐसे ग्राउंड में परफॉर्म कर रही थी जहां बहुत डस्ट थी और कई तरह के पंख लगे थे। अस्थमा के कारण मुझे एलर्जी हो जाती है इसलिए मैंने ट्वीट करके शेयर किया था कि मेरी तबीयत कुछ ख़राब है।
दिसंबर 2014: दिसंबरमें मुझे हमेशा ख्याल आता है कि साल कितनी जल्दी बीत गया। मैं पूरे साल के अच्छे-बुरे दिन याद करती हूं। मेरे लिए इस साल "मैरीकॉम’ खास रही, सिंगिंग भी की और मेरे प्रोडक्शन हाउस का काम शुरू हुआ। फीमेल लीड वाली फिल्मों का
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा देखा जाता है। कहा जाता है कि हम दो महीने में हर छोटे सेंटर पर फिल्म लगाने के बाद ही इनसे पैसा काम पाते हैं लेकिन "मैरीकॉम’ की पहले दिन की ओपनिंग अच्छी रही। इससे सोच में बदलाव आया है। ये अन्य फीमेल कलाकारों और अगली पीढ़ी को अलग फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
नया साल: नएसाल पर मैं परिवार के साथ तीन-चार दिन गोवा में बिताने की तैयारी कर रही हूं। इससे ज्यादा छुट्टी फ़िलहाल नहीं ले सकती। रेजोल्यूशन नहीं लेती नए साल का क्योंकि पहली तारीख को ही टूट जाता है।
एक बार मेरी फिल्म नॉमिनेटेड थी और मेरी एक एक्ट्रेस दोस्त भी। मेरे पिता ने कहा था कि चाहे अवॉर्ड मिले लेकिन तुम स्पोर्ट्समैन स्पिरिट कायम रखोगी। आमतौर पर लोग अवॉर्ड मिलने पर उठकर चले जाते हैं तुम वहीं रुकोगी।
कार्यक्रम में मुझे और मेरी सहेली एक्ट्रेस को पांच मिनट पहले समझ आया कि हम दोनों को अवॉर्ड नहीं मिलेगा तो हमने तय किया कि अब दोनों मिल कर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाएंगे। क्योंकि हम आर्ट को सेलिब्रेट कर रहे हैं इसलिए मन का गुस्सा और नाराजगी को पीछे छोड़ जिसे अवॉर्ड मिल रहा है उसके लिए खुश होंगे। ये अच्छे काम को प्रोत्साहन देना है।